प्रो. अविनाश तिवारी जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त
ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला 8 वर्ष का कार्यकाल का आखिरी दिन था। राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने 5 प्रतिभागियों को इंट्रक्शन के लिये बुलाया और सभी को सुनने के बाद ग्वालियर जीवाजी विश्वविद्यालय के बॉटनी विभाग के प्रो. अविनाश तिवारी को कुलपति नियुक्त कर दिया। अभी प्रो. अविनाश तिवारी भोपाल के राजभवन में देर रात तक ग्वालियर पहुंचने की संभावना है। शुक्रवार की सुबह ग्वालियर पहुंचकर प्रभारी कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला से पदभार ग्रहण करेंगे। प्रो. संगीता शुक्ला के लिये राहत भरी खबर है कि उनकी पसंद माने जाते है। वह पिछले काफी दिनों से प्रयास कर रही थी कि प्रो. अविनाश तिवारी ही जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति बनाये जाये। जिससे उनके समय की चल रहीं जांच उनके अनुसार समाधान हो सकेगी।

एकेडमिक वर्क को आगे ले जाना एक चुनौती
लम्बे समय चले कार्य को नवागत कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी के सामने एक चुनौती होगी, दूसरी नर्सिंग के मामले में को एक मुकाम तक पहुंचाना और तमाम जांचों का सामना करना होगा।

