श्रीनगर की हजरतबल दरगाह में शिलापट्ट पर अशोक स्तंभ तोड़कर राष्ट्रीय प्रतीक हटाया
जम्मू कश्मीर. श्रीनगर की हजरतबल दरगाह में नवनिर्मित शिलापट्ट पर अशोक स्तंभ उकेरे जाने से विवाद खडा हो गया। वहां के स्थानीय लोगों और नेताओं ने आपत्ति जताते हुए इसे धार्मिक भावनाओं के खिलाफ बताया। बता दें कि शुक्रवार की नमाज के बाद कुछ लोगों ने शिलापट्ट तोडकर राष्ट्रीय प्रतिक अशोक स्तंभ हटा दिया। मस्जिद का हाल ही में में रिनोवेशन किया गया था। इसका उद्घाटन जम्मू कश्मीर वक्फ बोर्ड के चेयरपर्सन दरख्शां अंद्राबी ने किया।
अंद्राबी ने इस घटना को संविधान पर चोट बताया, और उन्होंने कहा कि विरोध करने वालों को उपद्रवी-आतंकी करार दिया साथ ही पीएसए के तहत कार्रवाई की मांग की। अंद्राबी ने आगे कहा कि ऐसे लोगों पर एफआईआर दर्ज न होने पर वह भूख हडताल करेंगी। हरजतबल दरगाह की पवित्रता और वक्फ बोर्ड के रवैए को लेकर घाटी में तीखी राजनीतिक बहस छिड गई है। नेशनल कॉन्फ्रेंस और अन्य विपक्षी दलों ने इसे धार्मिक भावनाओं से खिलवाड बताया।

