श्राद्ध बीतने के बाद जारी होगी प्रत्याशियों की सूची- कमलनाथ
सतना. अल्प प्रवास के दौरान सतना पहुंचे कांग्रेस पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने बडा बयान दिया है। उन्होंने मीडिया कर्मियों से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों की सूची श्राद्ध कार्यक्रम बीत जाने के बाद जारी की जाएगी।
नवरात्र के शुरूआती दिनों में पार्टी सूची जारी करेगी
राजनीतिक पैरिटो का मानना है कि कमलनाथ के बयान के अनुसार नवरात्र के शुरूआती दिनों में ही कांग्रेस पार्टी सूची जारी करेगी जिसे शुभ मुहूर्त के तौर पर देखा जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतना पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी की अगवानी करने सतना पहुंचे थे। जहां वह स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए उक्त बातें कहीं है।

