फिलिस्तीन-इजराइल जंग के बीच नेतन्याहू ने पीएम नरेन्द्र मोदी से की फोन पर बात
नई दिल्ली. इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत के पीएम नरेन्द्र मोदी से बात की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसकी जानकारी देते हुए एक्स लिखा है। इजराइल की वर्तमान स्थिति से अपडेट कराने के लिये मैं इजराइल के पीएम नेतन्याहू को धन्यवाद देता हूं। भारत के लोग इस मुश्किल घड़ी में इजराइल के साथ मजबूती से खड़े हुए है।
हमास के हमलों पर क्या बोले थे पीएम मोदी?
शनिवार को आतंकी संगठन हमास द्वारा इजरायल पर किए गए हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजराइल के साथ एकजुटता व्यक्त की थी। पीएम मोदी ने इसे ‘आतंकवादी हमला’ बताकर इसकी कड़ी निंदा की थी।

