शिक्षा सस्ती, सहज और सरल हो और हर छात्र तक पुस्तकें पहुंचे यही हमारा लक्ष्य है-शैलेन्द्र बरूआ
ग्वालियर. कक्षा 1 से लेकर 12 तक के छात्रों के पास सहज रूप से पुस्तकें उपलब्ध हों, क्या होगा नया सिलेबस और नया सिलेबस छात्रों तक पहुंचे उसी के अनुरूप पढ़ाया जाये, सीएम की मंशा है शिक्षा सस्ती, सहज और सरल छा़त्र-छात्राओं तक पहुंचे बस यही प्रयास है हमारा। यह बात मशांपूर्ण हनुमान मंदिर के सामने भाजपा कार्यकर्त्ता संतोष सिकरबार के कार्यालय में स्वागत समारोह के बीच पाठ्य पुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष शैलेन्द्र बरूआ ने कहीं।
वीर बालदिवस जैसे हो छात्रों के संस्कार
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा 26 दिसम्बर को अंतिम सिख गुरू गोविंद सिंह के 4 पुत्रों ‘‘साहिबजादे’’ के साहस को श्रद्धांजलि देने के लिये ‘‘वीर बालदिवस’’ के रूप में चिन्हित किया जायेगा। 26 दिसम्बर को चुना गया है क्योंकि इस दिन को साहिबजादा जोरावर सिंह और फतेहसिंह के शहादत दिवस के रूप में मनाया जाता था जो कि मुगल सेना द्वारा सरहिन्द (पंजाब) में 6 और 9 वर्ष की उम्र में मारे गये थे। इस संबंध में शैलेन्द्र बरूआ ने कहा कि छात्रों में देश के प्रति ऐसे संस्कार हों इस पर भी हमारा जोर है।
भाजपा कार्यकर्त्ता के कार्यालय में स्वागत
सुबह-सुबह मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर दर्शन करने आये पाठ्यपुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष शैलेन्द्र बरूआ का भाजपा कार्यकर्त्ता संतोष सिकरबार के कार्यालय में भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर रामेश्वर भदौरिया, राजेश दुबे, विनोद शर्मा, गिर्राज मिततल और गौरव मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहें।

