LatestNewsराष्ट्रीय

शातिर नकबजन को चोरी के माल व रिवॉल्‍वर सहित गिरफ्तार

ग्‍वालियर । शातिर नकबजन व चोर केबल लोधी निवासी राऊपुरा गोरमी को गिरफ्तार कर रिवाल्वर व गोल्ड ज्वेलरी कीमती 05 लाख रुपए बरामद किया। श्रीमती रमा देवी कुशवाह निवासी माधवी नगर गदाईपुरा ग्वालियर में रिपोर्ट की कि मेरी पुत्री शालिनी दामाद सुखदेव सिंह तोमर का मकान माधवी नगर गदाईपुरा में है सुखदेव सिंह आर्मी में नौकरी करते हैं व दामाद व पुत्री पटियाला में रहते हैं। 06 इथ्ठमआ की रात अज्ञात चोर मकान का ताला तोड़कर मकान में रखी दामाद की लाइसेंसी रिवाल्वर व सोने के जेवर चोरी कर ले गया।
गिरफ्तार किए आरोपी का नाम केबल लोधी उर्फ कोमल लोधी पुत्र भाव सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी रामपुरा गोरमी भिंड बरामद संपत्ति का विवरण 1 रिवाल्वर लाइसेंसी, गोल्ड ज्वेलरी 3 सोने की चूड़ी, 7 अंगूठी, 1 सोने की चैन, 2 मोबाइल फोन ;कुल कीमत05लाख रुपएद्धआरोपी केबल लोधी का अपराधिक रिकॉर्ड आरोपी केबल लोधी उर्फ केबलिया उर्फ कोमल लोधी राऊपुरा गांव से पढ़ाई करने आया व चार शहर का नाका इंदिरा नगर में किराए से रहता था व 15 वर्ष की उम्र से ही चोरी व नकबजनी करने लगा है। स्मैक पीने व जुआ खेलने की लत लग गई। केवल कक्षा 6 तक पढ़ाई की व उसके बाद पढ़ाई छोड़ दी।थाना गोला का मंदिर व महाराजपुरा की चोरी के प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार पुलिस ने किया था बाल संप्रेक्षण गृह में भी कई महीने रहा है। चोरी करने के बाद अपने गांव में चोरी की रकम से जुआ खेलता है व स्मेक पीता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *