Newsमप्र छत्तीसगढ़

शहर की 300 लोकेशन की जमीन बढ़ेंगे दाम, एयरपोर्ट, हुरावली, अलापुर, खुरैरी और दालबाजार शामिल

ग्वालियर. जमीन के दाम तय करने वाले कलेक्टर गाइड लाइन 2026-27 पर अभी अधिकारी गंभीर नहीं है। शहर में उप मूल्यांकन समिति की बैठक नहीं होना, विभागो से विकसित तथा स्वीकृत प्रोजेक्ट की जानकारी नहीं आना इसका बड़ा प्रमाण है। वहीं, देरी की स्थिति में शुक्रवार को पंजीयन कार्यालय में बैठक हुई। इसमें अधिक दाम पर हुई पुरानी रजिस्ट्री, विकसित क्षेत्र और सर्वाधिक खरीद वाले इलाके में दाम वृद्धि का खाका तैयार जा रहा है। वर्तमान स्थिति में ग्वालियर की 300 लोकेशन पर दाम वृद्धि संभव है। यह प्रस्ताव अब उप मूल्यांकन समिति में रखा जायेगा। यहां यदि कुछ संशोधन नहीं हुए तो उक्त प्रस्तावों पर मंजूरी मिल जायेगी। अभी उक्त समिति की तारीख ही तय नहीं है लेकिन यह काम 15 जनवरी से पूर्व हो जाना चाििहये था।
लेट हुई प्रक्रिया, विभाग ने दी चेतावनी
अभी अधिकारी गंभीर नहीं, समय कम होने पर वे खानापूर्ति कर सकते हैं। अधिकारियों से कहा गया है कि वह कागजी खानापूर्ति, तथ्यहीन, तथ्यहीन रिर्पोटिंग न करें। जहां डवलपमेंट हो रहा है। वहा वास्वविक दाम रखें, यहां कृषि भूमि की दरें प्रस्तावित न करें। दाम तय करते समय लापरवाही हुई तो उप पंजीयकों पर कार्यवाही भी होगी।
हमने तैयारी की, 3 को फिर आईजी संग होगी चर्चा
वरिष्ठ जिला पंजीयक अशोक शर्मा ने कहा कि शुक्रवार को उप पंजीयकों संग बैठक की। महानिरीक्षक पंजीयन की गाइड लाइन पर दूसरी बैठक 3 फरवरी को होनी है। अभी जिले की इनकम व दस्तावेज दोनों ही गत वर्ष से कम हैं। अगले दो महीने में काम बढ़ेगा। इस बार औसत वृद्धि 20% तक प्रस्तावित करेंगे। कुछ लोकेशन पर यह 100% से अधिक भी हो सकती है। 45 से ज्यादा लोकेशन मर्ज होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *