VISM काॅलेज में मनाया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
ग्वालियर VISM ग्रुप ऑफ स्ट्डीज़ में आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर सेमिनार एवं साईस माॅडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डाॅ. चन्द्रशेखर मालवीय प्रोफेसर MITS काॅलेज एवं डाॅ. यशस्वी बंसल आर्थोपेडिक सर्जन VISM हाॅस्पिटल उपस्थित रहें। कार्यक्रम की शुरूआत माँ सरस्वती के पूजन से हुई । तत्पश्चात् साईस माॅडल प्रदर्शनी का शुभारंभ कर छात्र-छात्राओं द्वारा प्रदर्शित किये गए माॅडल्स को डाॅ. मालवीय व डाॅ. यशस्वी बंसल द्वारा काफी सराहा गया। माॅडल प्रदर्शनी में VISM ग्रुप के नर्सिंग, पैरामेडीकल, फार्मेसी एवं बाॅयोटेक्नोलाॅजी विभाग के छात्र-छात्राओं ने इस प्रर्दशनी में अपने माॅडल प्रदर्शित किये ।
जिसमें प्रथम स्थान बीएमएलटी 22-23 के सेजल गर्ग, सोनाली चैहान, राहुल एवं द्वितीय स्थान फार्मेसी के भूमिका, रिचा तोमर, अनुष्का शिवहरे, आरती, रंजना व तृतीय स्थान पर जीएनएम 22-23 की फूल कुमारी, निशा कुमारी एवं बीपीटी 21-22 के दीपक, दीक्षा कुशवाह रहें। इसी के साथ अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं ने विडियों मैकिंग प्रतियोगिता में अपनी विडियों प्रदर्शित की जिसमें प्रथम स्थान पर बीएससी नर्सिंग 22-23 के अंकुर, हिमांशु, नीलमंणी द्वितीय स्थान पर बीफार्मा 22-23 के प्रखर, हर्षित एवं तृतीय स्थान पर बीपीटी 22-23 के हार्दिक, मितींशी रहें। मुख्य अतिथि प्रोफेसर चंद्रशेखर मालवीय ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को बताया हमारे ग्रंथ भी कही न कही विज्ञान से ताल्लुक रखते है। बहुत ही कम लोगो को यह पता है कि भगवत गीता में भी विज्ञान के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिलता है। अतः हमें भगवत गीता का अध्यनन करना चाहिए और इससे प्रेरित होना चहिए। अंत में उन्होंने छात्र-छात्राओं को उनके बनाए गए माॅडल एवं विडियों मैकिंग में किये गये कार्य की काफी सराहना की। इसके पश्चात् संस्थान के चेयरमैन डाॅ. सुनील राठौर ने अपने उदबोदन में छात्र-छात्राओं की तारीफ करते हुए कहा कि आज की माॅडल प्रदर्शनी में बच्चो की मेहनत देखते ही बन रही थी। मैं आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हॅू और ऐसे ही आप व्हीआईएसएम व अपने माता-पिता का नाम आगे बढाऐं। अंत में सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह भेट किये गए।

