झारखंड के जामताड़ा में यात्रियों पर ट्रेन चढ़ने से 2 की मौत
जामताड़ा. झारखंड के जामताड़ा और विद्यासागर स्टेशन के बीच कई लोगों पर ट्रेन चढ़ गयी है। इस दुर्घटना में 12 लोगों की ट्रेन की चपेट में आ गये ऐसा कहा जा रहा है। अभी तक 2 लोगबों के शव बरामद हो चुके है। अंधेरे की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या का सही अनुमान अभी सामने नहीं आया है। अंधेरे की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में देरी भी हो रही है।
जानकारी के मुताबिक डाउन लाईन में बेंगलुरू-यशवंतपुर एक्सप्रेस गुजर रही थी। इस दौरान लाइन के किनारे डाली गयी मिट्टी का डस्ट उड़ रहा था। लेकिन डस्ट को देखकर चालक को अंदेशा हुआ कि ट्रेन में आग लग गयी है। और धुंआ निकल रहा है। इस कारण से ट्रेन को रोकते ही यात्री भी उतर गये। इस दौरान अप में जा रही ईएमयू ट्रेन की चपेट में आने से कई यात्रियों की मौत हो गयी है।

