अचलेश्वर मंदिर रोड से हटाया अस्थाई अतिक्रमण
ग्वालियर नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात एवं नागरिकों की सुविधा के लिए निरंतर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। जिसके तहत प्रमुख सडकों से अस्थाई अतिक्रमण हटाकर यातायात को सुगम बनाया गया है।
मदाखलत अधिकारी शैलेन्द्र चौहान जानकारी देते हुए बताया कि निगमायुक्त हर्ष सिंह के निर्देशानुसार, उपायुक्त डॉ. अतिबल सिंह यादव के निर्देशन में शहर के प्रमुख बाजारों एवं सडकों से अवैध रूप खडे हुए ठेले एवं हॉकर्स को हटाने के साथ ही हॉकर जोन में भेजने की कार्यवाही प्रतिदिन की जा रही है।
जिसके तहत आज अचलेश्वर मन्दिर रोड से सनातन धर्म मन्दिर रोड़ मुख्य मार्गो के दोनो रोडो पर खडे हाथ ठेलों एव अन्य अस्थाई अतिक्रमण को एवं चेतकपुरी के अन्दर चोपडा डाक्टर के पास तिराहे पर लगी बास की टटियाओ एव गन्ने के जूस की मशीन, काउन्टर इत्यादि को हटवाया गया एवं सामान इत्यादि जप्त कर मदाखलत कार्यालय हुरावली रोड़ स्थित कार्यालय पर भिजवाया गया।
इसके साथ ही क्षेत्राधिकारी कु.छाया यादव के निर्देशन में सीमेन्ट कोठी बारादरी चौराहे के पास मुरार में भवन के चल रहे निर्माण कार्य को बन्द करवाया एवं सामान इत्यादि जप्त करवाया तथा जप्त सामान को मदाखलत कार्यालय हुरावली रोड स्थित कार्यालय पर भिजवाया गया।

