LatestNewsराजनीतिराज्य

लव मैरिज- पत्नी पहुंची किले पर आत्महत्या करने के लिये, पुलिस ने पति को समझाया, कुछ किया तो अच्छा नहीं होगा

ग्वालियर. लव मैरिज के एक माह के बाद ही पति, पत्नी को पीटने लगा। एक माह में ही पति का व्यवहार बदलने पर पत्नी किले पर जा पहुंची। वह सुसाइड पॉइंट पर बैठी रो रही थी। यह देख कर कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने भी देर नहीं की है। पुलिस ने समय रहते महिला को आत्महत्या करने से पहले बचा लिया है।
म्हिला का यही कहना था कि परिवार लड़ झगड़कर लव मैरिज की है। पति शादी के बाद मारपीट करने लगा और उसके पास रह नहीं सकती और मां-पिता के पास जा नहीं सकती। पुलिस ने तत्काल महिला के पति को थाने तलब किया है। दोनों को काउंसलिंग की है और साथ ही महिला के पति को समझाया है कि कोई भी गलती की तो अच्छा नहीं होगा।

प्यार कर जिससे शादी की उसने की विश्वास तोड़ दिया
26 वर्षीय ममता ( बदला हुआ नाम) निवासी शिवपुरी ने बताया कि उसने माता पिता की मर्जी के खिलाफ दतिया के रहने वाले युवक से करीब एक महीने पहले प्रेम विवाह किया है। दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई थी। इसके बाद प्यार हुआ और शादी करने का फैसला ले लिया। दोनों के परिवार वाले इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। लव मैरिज करने के बाद वह अब बहोड़ापुर में रामपुरी मोहल्ले में किराए का कमरा लेकर रह रही है। अभी उसके हाथों की मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा था कि पति उससे मारपीट करने लगा। पिछले एक माह से उसका पति उससे विवाद और मारपीट करने लगा है। अब वह अपने माता-पिता के पास भी नहीं जा सकती है। इसलिए जान देने आई थी।

समय पर मिली पुलिस को सूचना
बहोड़ापुर पुलिस को कुछ लोगों ने सूचना दी थी कि एक महिला रोते हुए किले पर जा रही है। महिला किले के चर्चित सुसाइड पॉइंट की तरफ जा रही है। साथ ही सूचना देने वाले ने आशंका जताई थी कि वह आत्महत्या करने जा रही है ऐसा ही लग रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी बहोड़ापुर ने आरक्षक अरविन्द राजावत, लीलाधर, गौरव व धर्मेन्द्र सिंह को मौके पर पहुंचाया। महिला किले पर सुसाइड प्वाइंट के पास पहुंची ही थी कि तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला को रोक लिया। उसे समझाया तो महिला ने अपनी दर्द भरी कहानी सुनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *