Latestराज्यराष्ट्रीय

अनंतनाग में आतंकी हमला, CRPF के बंकर पर ग्रेनेड फेंका

जम्मू कश्मीर. जम्मू कश्मीर में एक बार फिर से आतंकी हमले की खबर सामने आ रही है। ये हमले तब देखने को मिल रहे हैं जब राज्य में रियल स्टेट पॉलिसी पर तेजी से काम हो रहा है। ताजा मामले में अनंतनाग के अरवानी इलाके में CRPF के बंकर पर ग्रेनेड हमला हुआ है। हालांकि, ये ग्रेनेड एक खाली जगह पर गिरा तो किसी तरह की क्षति नहीं हुई है। फिलहाल, इलाके को सुरक्षाबलों ने खाली करा दिया है और छानबीन की जा रही है। फिलहाल किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हमले की सूचना मिलते ही पूरे इलाके के घरों में तलाशी ली जा रही है।

इससे पहले 26 दिसम्बर को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया था। ये हमला एक पोस्ट ऑफिस पर किया गया था जिसमें यहाँ तैनात दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। इससे पहले जम्मू कश्मीर में बुधवार को 1 घंटे के भीतर दो आतंकी हमले हुए थे जिसमें ASI शहीद हो गए थे।

बता दें कि आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबल सर्च ऑपरेशन के तहत आतंकियों की तलाश कर रही है। शनिवार को शोपियां जिले के चौगाम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *