लड़का पैदा नहीं होने पर सास ने 2 बेटियों के साथ घर से निकाला, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की
ग्वालियर. एक नौकरीपेशा महिला को उसके ससुरालवालों ने घर से निकाल दिया है और महिला की 2 बेटियां हैं, लेकिन सास का कहना है कि वह बेटा पैदा नहीं कर सकती है। इसलिये उनके किसी काम की नहीं हैं। सास ने बताया कि वह अपने बेटे की दूसरी शादी करेगी। अगर बहू को घर में रहना है तो हर माह 10 हजार रूपये देने होंगे। घटना ग्वालियर के हजीरा बिरलानगर की है। महिला ने मामले की शिकायत हजीरा थाना में की है। हजीरा पुलिस ने महिला की सास, ससुर व जेठ पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
क्या है पूरा मामला
हजीरा थाना क्षेत्र के बिरलानगर निवासी 38 वर्षीय सुमन लता पत्नी सतीश की राधौगढ़ गुना में शिक्षा विभाग में नौकरी करती हैं। उनकी शादी 8 साल पहले सतीश के साथ हुई थी। शादी के बाद पति से उसने 2 बेटियों को जन्म दिया। बेटियों को जन्म देने के साथ ही उसकी सास सुशीलाए ससुर गोविंद व जेठ धर्मेन्द्र वर्मा उसे परेशान करने लगे। सास बार.बार ताने मारती है कि तू बेटा को जन्म नहीं दे सकतीए इसलिए वह अपने बेटे की दूसरी शादी करना चाहती है। कई बार ससुरालवाले मारपीट करते हैं। पति बचाता है तो उसे भी घर से निकाल देने की धमकी देते हैं।
सास दस हजार रूपये माह खर्चा मांगती है
महिला ने पुलिस को यह भी शिकायत की है कि उसकी सास उससे कहती है कि तुम नौकरी करती हो। बेटे का जन्म दो या फिर दस हजार रूपये माह का खर्च। इस घर में रह सकोगी, रूपये नहीं देने पर घर से निकाल दिया।
जेवर उतरवाये और घर से निकाल दिया
अभी कुछ दिन पूर्व महिला से सारे गहने उतरवा लिये और उसे घर से निकाल दिया। पीडित महिला अपनी बेटियों को लेकर मायके पहुंची और वहां से हजीरा थाना आकर मामले की शिकायत की। इस पर पुलिस ने सास-ससुर और जेठ पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

