Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

उपचुनाव में जनता ने बता दिया किसने सच्चे नारियल फोड़े-किसने झूठे- विष्णुदत्त शर्मा

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ह विकास की राजनीति करती है। झूठे नारियल फोड़ना हमारे संस्कार में नहीं है। कमलनाथ अगर यह कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान झूठे नारियल फोड़ते हैं तो उन्हें जनता ने उपचुनाव के दौरान अच्छी तरह से बता दिया है कि झूठे नारियल किसने फोड़े और सच्चे किसने। श्री शर्मा ने यह बात ग्वालियर के अपने प्रवास के दौरान होटल तानसेन में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही।
पत्रकारों से चर्चा करते हुये श्री शर्मा ने कहा कि आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में प्रदेश के सभी नगर निगमों में प्रवास चल रहे हैं। आज ग्वालियर में प्रवास है, जिसमें वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक, बूथ और मण्डल अध्यक्षों की बैठक, बूथ अध्यक्ष के घर भोजन और साइबर योद्धाओं से संवाद का कार्यक्रम रहेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन की मजबूती के आधार पर चुनाव लड़ती है और चुनाव जीतती है।
आम जनता के सुझावों पर बनेगा ग्वालियर का घोषणा पत्र
पत्रकारों से चर्चा के बीच भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि आने वाले नगरीय निकाय चुनाव की दृष्ठि एक नई योजना पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हम सभी नगर निगमों मे जाकर वहां की प्रबुद्ध जनता से संवाद कर रह हैं, और उनका शहर कैसा हो, इसके लिये सुझाव मांगे जा रहे हैं। इसीलिये ग्वालियर शहर कैसा हो इसके लिये भी ग्वालियर के प्रबुद्ध नागरिकों से भी सुझाव आमंत्रित किये जा रहे हैं।
अप्रासंगिक हो गये हैं दिग्विजय सिंह और कमलनाथ
मप्र के पूर्व मुख्यमंत्रियों और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के संबंध में पूछे गये एक प्रश्न का जवाब देते हुये श्री शर्मा ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी ये देनों आज मध्यप्रदेश ही नहीं पूरे देश के लिये अप्रासंगिक हो गये हैं। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह स्वयं कहते हैं कि उनके चुनाव प्रचार करने से कांग्रेस के वोट कम होते हैं। इसी तरह दिग्विजय की छाया में कमलनाथ भी कांग्रेस को गर्त में ले जाने का काम कर रहे हैं।
गुजरात की तरह मप्र में भी इतिहास बनाएगी भाजपा
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार गुजरात के अंदर नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 68 % से लेकर 84 %  सीटें जीतकर इतिहास बनाया है, उसी प्रकार मध्यप्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी इतिहास बनाएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन बूथ जीता तो चुनाव जीता के मंत्र के साथ काम करती है। इसी मंत्र के आधार पर निकाय चुनावों में हमारा परिणाम अन्य दलों से बहुत बेहतर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet giriş matbet giriş sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet casibom meritking perabet casibom holiganbet galabet casibom padişahbet padişahbet giriş grandpashabet jojobet cashwin grandpashabet radissonbet palacebet amgbahis cratosroyalbet grandpashabet betpuan betsalvador matbet meritking perabet perabet giriş instagram ban service betsilin betsilin giris pashagaming pashagaming giris gorabet gorabet giris kralbet holiganbet grandpashabet grandpashabet giriş https://tr.holiganbet-30temmuz.art/