रिजिजू बोले वक्फ बिल को जेपीसी में रखने का प्रस्ताव रखा, सभापति बोले जल्द कमेटी बनायेंगे
नई दिल्ली. संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि हम प्रस्ताव करते हैं। कि ज्वॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी को भेज दिया जाये। इस पर स्पीकर ने कहा है कि हां जल्द ही कमेटी बनाऊंगा। असदुद्दीन ओवैसी ने इस पर डिवीजन की मांग की है। स्पीकर ने कहा है कि इस पर डिवीजन कैसे बनता है। ओवैसी ने कहा है कि हम तो शुरू से डिवीजन की मांग कर रहे हैं।
संसद में आज वक्फ बिल आयेंगे। संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रीजिलू वक्फ एक्ट 1995 में संशोधन के लिये वक्फ (संशोधन) के लिये विधयक 2024 पेश कर दिया है। कांग्रेस और सपा के सांसदों ने इस बिल का विरोध करते हुए इसे संविधान के खिलाफ बताया है। सपा सांसद मोहिबुल्ला ने कहा है कि यह हमारे धर्म में दखलअंदाजी है।

