रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल, बिजली पर महंगाई की मार, खामोश क्यों है देश का चौकीदारः डॉ. देवेन्द्र शर्मा
ग्वालियर, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता, ग्रमीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सिंह, पूर्व सांसद रामसेवक सिंह, मप्र कांग्रेस कमेटी के सचिव सुनील शर्मा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष संगठन प्रभारी महाराज सिंह पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष मोहन महेश्वरी, अमर सिंह माहोर, इब्रहिम पठान, वीर सिंह तोमर, चतुर्भुज धनोलिया की मौजूदगी में आज गांधी उद्यान, फूलबाग पर गांधी की प्रतिमा के समक्ष भाजपा की मोदी सरकार, शिवराज सरकार के खिलाफ रसोई गैस, पेट्रोल डीजल पर निरंतर धन वृद्धि किसानो पर अत्याचार के खिलाफ विशाल धरना उपवास आंदोलन संम्पन्न हुआ।
जिलाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने धरने उपवास की समाप्ति के बाद उपस्थित कांग्रेसजनो को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 के बाद देश में मोदी सरकार, मप्र में शिवराज सरकार ने अंबानी, अडानी को और अधिक अमीर बनाने के लिए रसोई गैस, पेट्रोल डीजल, बिजली की दरो में वृद्धि करने जनता के साथ अच्छे दिन लाने का वादा किया था, उसके साथ विश्वासघात किया है, किसान अंादोलन से देश और सुप्रीम कोर्ट चिंतित है भाजपा मोदी सरकार किसानो पर अत्याचार कर रही है, बढ़ती मंहगाई पर देश का चौकीदार खामोश है, छाती ठोक-ठोक कर अच्छे दिन लाने मोदी द्वारा अपने आप को देश का चौकीदार बताने के नाम पर केन्द्र की सत्ता हथियाई, सत्ता पाने के बाद भाजपा ने मंहगाई बढ़ाई। सत्ता हथियाने के लिये भाजपा धनबल के आधार पर निवार्चित सरकारो को गिराने की साजिश करती रही है, और मंहगाई बढ़ाती रही है, कांग्रेस इस देश की जनता के साथ कंधे से कंधा मिलकर चलती रहेगी।
धरने में मप्र कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ग्रामीण जिला अध्यक्ष अशोक सिंह, पूर्व सांसद रामसेवक बाबू, पूर्व अध्यक्ष चन्द्रमोहन नागोरी, प्रदेष सचिव सुनील शर्मा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष संगठन प्रभारी महाराज सिंह पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष मोहन महेश्वरी, अमर सिंह माहोर, इब्रहिम पठान, वीर सिंह तोमर, भूपेन्द्र सिंह भदोरिया, सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकता सम्मलित थे।

