बाइक, एलईडी और चांदी तोडिया सहित चोर गिरफ्तार
ग्वालियर चोरो एवं लुटेरो की धरपकड हेतु ग्वालियर जिले में चलाये जा रहे अभियान के दौरान एएसपी शहर मध्य पंकज पाण्डे एवं ग्वालियर सीएसपी नागेन्द्रसिंह सिकरवार ने अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों को चोरो एवं लुटेरो की धरपकड के लिये आदेश दिये।
ग्वालियर सीएसपी नागेन्द्रसिंह सिकरवार ने थाना बहोडापुर पुलिस की एक टीम बनाकर चोरो एवं नकवजनों की पतारसी हेतु लगायी गयी थी। 18 दिसम्बर को थाना प्रभारी बहोडापुर निरीक्षक प्रशांत यादव को खबर मिली कि विगत दिनांें थाना बहोडापुर क्षेत्र में चोरी करने वाले चोरो को देखा गया है उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी थाना बहोडापुर ने थाना बल की टीम बनाकर स्थान की घेराबंदी कर बदमाशों को धरदबोचा। पुलिस द्वारा आरोपीगणों से थाना बहोडापुर क्षेत्र में चोरी गयी बाइक हीरो स्पेलेंण्डर एमपी07 एनबी5018 एवं चोरी गयी दो जोडी तोडिया व उपयोग की गयी 2 एलईडी को जप्त किया गया।

