LatestNewsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

यूपी चुनाव LIVE-स्टार प्रचारकों सूची से मध्यप्रदेश के सीएम शिवराजसिंह चौहान समेत केन्द्रीय मंत्री बाहर

नई दिल्ली. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय से जारी की गयी 30 स्टार प्रचारकों की सूची मध्यप्रदेश के नेताओं और केन्द्रीय मंत्रियों को बाहर कर दिया गया है इस सूची से ऐसा लगता है उत्तरप्रदेश की जनता का मध्यप्रदेश के नेताओं पर भरोसा नहीं है।
स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत जेपीएस राठौर और भोलासिंह जैसे नेताओं के नाम शामिल है। खास बात यह है कि इस बार की सूची में मेनका गांधी और वरूण गांधी के नाम भी नहीं है। वहीं, मध्चप्रदेश के सीएम शिवराजसिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय कृषिमंत्री नरेन्द्र तोमर और गृह राज्यमंत्री अजय टेनी आदि का भी नाम शामिल नहीं किये गये हैं। हालांकि चुनाव आयोग ने अभी 23 जनवरी तक रैलियों पर रोक लगा रखी है।

ये नाम हैं शामिल

1 नरेंद्र मोदी
2 जे.पी नड्डा
3 राजनाथ सिंह
4 अमित शाह
5 नीतिन गडकरी
6 स्वतत्र देव सिंह
7 धर्मेंद्र प्रधान
8 योगी आदित्यनाथ
9 राधामोहन सिंह
10 मुख्तार अब्बास नकवी
11 स्मृति ईरानी
12 केशव प्रसाद मौर्य
13 दिनेश शर्मा
14 संजीव बलियान
15 जसंवत सैनी
16 अशोक कटारिया
17 हेमा मालिनी
18 सुरेंद्र नागर
19 जनरल बीके सिंह
20 चौधरी भूपेंद्र सिंह
21 बीएल वर्मा
22 राजवीर सिंह
23 एसपी सिंह बघेल
24 निरंजन ज्योति
25 कान्ता करदम
26 रजनीकांत महेश्वरी
27 मोहित बेनीवाल
28 धर्मेद्र कश्यप
29 जेपीएस राठौर
30 भोला सिंह खटिक

मंत्री अतुल गर्ग की जगह खुद को टिकट न मिलने पर भाजपा छोड़ी
केके शुक्ला भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष थे। आचार संहिता घोषित होने से पहले भाजपा ने तमाम शहरों में जनविश्वास यात्राएं निकाली। उन्हें इन यात्राओं का वेस्ट यूपी क्षेत्रीय संयोजक बनाया गया था। 25 दिसंबर को गाजियाबाद में योगी आदित्यनाथ की जनविश्वास यात्रा में भी प्रमुख भूमिका में रहे थे। कहा जाता है कि शहर सीट से विधायक और मौजूदा प्रत्याशी अतुल गर्ग और केके शुक्ला ने संघ की शाखाएं एक समय में एकसाथ की थी। मतलब ये है कि केके शुक्ला काफी पुराने बीजेपी कार्यकर्ता थे। इस बार वह गाजियाबाद विधानसभा सीट से अतुल गर्ग की जगह टिकट मांग रहे थे, लेकिन पार्टी ने सिटिंग विधायक पर ही दोबारा भरोसा जताया। इससे नाराज होकर केके शुक्ला ने भाजपा को अलविदा कह दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al superbetin pashagaming jojobet jojobet giriş instagram unban service instagram unban service matbet matbet