मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, 16 सितंबर से फिर बरसेगी आफत की बारिश
ग्वालियर. बंगाल की खाडी में नया कम दबाव को क्षेत्र विकसित हो गया है। 48 घंटे में मजबूत होकर यह उत्तर पश्चिमी की ओर आगे बढना शुरू कर देगा। झारखंड-छत्तीसगढ होते हुए उत्तर पश्चिम की ओर से आगे बढ रहा है। इसके असर से 16 सितंबर से ग्वालियर समेत मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। इस बार अतिवृष्टि की आशंका कम है लेकिन मध्यम से तेज बारिश की भविष्यवाणी की गई है।
तीन दिन से जारी बारिश थमी
पिछले तीन दिनों से जारी भारी बारिश का दौर शुक्रवार को थम गया। अति कम दबाव को क्षेत्र उत्तर प्रदेश की ओर से निकल गया जिसकी वजह से दिन में आसमान साफ रहा और उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया लेकिन रात में मौसम बदल गया। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हुई।
मौसम में घुली ठंडक
इससे मौसम में ठंडक आ गई। अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

