मगरमच्छ बच्चा निगला तो गांव वाले मगरमच्छ के मुंह बच्चा निकालने के लिये जुटे
श्योपुर. मगरमच्छ ने 10 वर्षीय बालक के एक मासूम को अपना निवाला बना लिया। यह घटना रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रिंझेंटा गांव की बताई गयी है। जहां अतरसिंह केवल नाम का बच्चा चम्बल नदी के किनारे खेल रहा था। तभी अचानक वहां मगरमच्छ उस पर झपट पड़ा और उसे निगल गया।
घटना की जानकारी मिलते ही भारती संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गये। उन्होंने मगरमच्छ के मुंह में बांस फंसा दिया। ताकि वह बच्चे को चबा नहीं सके। घटनास्थल पर पुलिस भी पहुंची। ग्रामीण और पुलिस मिलकर बच्चे को मगर के पेट से निकालने का प्रयास करने में जुटे रहे हैं।

