भोपाल रेलवे स्टेशन के नजदीक अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, दुकानें गिराई, विरोध में नारेबाजी शुरू
भोपाल. शनिवार की सुबह जिला प्रशासन और नगर निगम टीम और पुलिस बल के साथ भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 की ओर से ईरानी डेरे का अतिक्रमण हटाने पहुंच गई। सुबह से करीब 12 हजार वर्गफीट पर अवैध कब्जे और निर्माण को जेसीबी पुलिस हटा रही है। हालांकि यहां पर दुकानदारों ने खुद ही अपना समान समेट लिया है। अभी तक विरोध की सूचना नहीं है। दुकानदार आज स्वयं सुबह-सुबह अपनी दुकान पर पहंुचे और दुकान में रखे सभी समानों को अपने साथ ले गए। डेरे के अंदर से विरोध प्रदर्शन श्ुारू हो गया है। मौके पर लोग नारेबाजी कर रहे है।
यह पूरी जमीन लालाजी भाई ठाकुर के नाम पर बताई गई है। जिनकी मौत हो गई है, जिसके बाद यहा दुकान संचालित करने वाले डेरे के लोगों और लालाजी भाई और उनके बीच केस विचाराधीन है। अतिक्रमणकारियों का आरोप है कि शासन ने सहीं केस नहीं लगा गया जबकि यह जमीन प्राइवेट है। अभी करीब 40 दुकानों का अतिक्रमण हटाया जा चुका है। 200 से अधिक पुलिस बल रैपिड एक्शन फोर्स पर जवान तैनात हैं। रहवासी क्षेत्र में भी अतिक्रमण तोडा जाना है। लेकिन अभी उस तरफ बुलडोजर का मुंह नही किया गया है। पुलिस ने विरोध करने वाले संभावित लोगो को रात में ही समझा दिया था। मौके पर जिला प्रशासन और नगर निगम की पूरी टीम लगी हुई है। पूरे क्षेत्र की बिजली काट दी गई है। यहां पहुंचने वाले सारे रास्ते सील कर दिए गए है।

