तेज गति कार असंतुलित होकर रेलिंग तोडती हुई दूसरे लाइन में आ गई, कार चालक की मौत और दो घायल
इंदौर. नाइट कर्फ्यू के बाद भी शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार ने एक युवक की जान ले ली। एक तेजगति कार असंतुलित होकर बीआरटीएस की रेलिंग में जा घुसी। रेलिंग तो टूटी ही कार के परखच्चे भी उड गए। हादसा इतना भीषण था कि कार रेलिंग तोडते हुए दूसरी लाइन में आ गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर घायल हो गए थे। सभी को कार सवार के साथी और कुछ लोग अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। जबकि मृतकों को एमवाय अस्पताल भिजवा दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा संयोगितागंज थाना क्षेत्र के गीत भवन चौराहे के लगभग 12.30 बजे के आसपास हुआ था। भीषण हादसें में ईशवर नामक युवक की मौत हो गई है। जबकि अविनाश और गोकुल गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार ईशवर देर रात तक दोस्तों के साथ महू नाकों की और से कार में सवार होकर गीता भवन की और जा रहा था। बीआरटीएस की खाली लाइन को देख कर ईशवर ने कार दोडा दी। इसी दौरान एक और कार निकली तो उसने उससे रेस लगा ली। इस दौरान ईशवर की कार बीआरटीएस कार्यलय के सामने असंतुलित हो गई और रेलिंग को ताडते हुए दूसरे लाइन मे पहुंच गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड गए। हादसे के बाद यहां मौजूद लोगों ने इन्हें पास के निजी अस्पताल में पहुंचाया। लोगों का ऐसा भी कहना है कि युवक संभवतः कही से पार्टी कर के लौट रहे थें।

