LatestNewsराज्य

भोपाल में कार्यकर्ताओं ने घेरा तो गाड़ी बदलकर निकले सुरजेवाला, PCC के बाहर आधा घंटा फंसे

भोपाल. प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला की गाड़ी घेर ली। सुरजेवाला यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद लौट रहे थे, तभी छतरपुर के बिजावर से आए कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेरकर नारेबाजी शुरू कर दी। सुरजेवाला करीब आधे घंटे तक कार्यकर्ताओं के बीच फंसे रहे। बाद में उन्हें गाड़ी बदलकर जाना पड़ा। बिजावर से पार्टी ने रेत कारोबारी चरण सिंह यादव को उम्मीदवार बनाया है। टिकट के दावेदार भुवन विक्रम सिंह के समर्थक यादव को टिकट दिए जाने का विरोध कर रहे हैं। उन्हीं ने सुरजेवाला को घेरकर रखा।

इससे पहले सुरजेवाला ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय(PCC) में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से 5 सवाल पूछे। बिजली बिल का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि शिवराज यानी धोखाराज। सुरजेवाला ने 5 पॉइंट्स में सरकार पर धोखेबाजी के आरोप लगाए। उन्होंने कहा, ‘अगस्त में शिवराज सिंह चौहान ने नौगांव में घोषणा करते हुए कहा था कि जिनके 1 किलोवॉट तक के बिजली कनेक्शन हैं, उनके बिजली बिल छोड़ता हूं। समीक्षा करने के बाद बढ़े हुए बिजली बिल मैं भरूंगा। यानी शिवराज सरकार भरेगी। सुरजेवाला ने कहा मध्यप्रदेश के एक करोड़ लोगों से बेईमानी और धोखेबाजी की कहानी यहीं से शुरू हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al betasus casibom maximcasino pashagaming maximcasino instagram ban service onlyfans agency matbet matbet