LatestNewsराज्य

बाजार में मचा कोहराम, निवेशकों के करीब 3 लाख करोड़ रुपये डूब गए

नई दिल्ली. शेयर मार्केट में लगातार छठे दिन भारी बिकवाली देखने को मिली है। आज सेंसेक्स 900.91 अंक गिरकर बंद हुआ है। इसके अलावा निफ्टी इंडेक्स भी 18,900 के भी नीचे बंद हुआ है। इजरायल वॉर से लेकर अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी समेत कई फैक्टर्स की वजह से बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। आज की गिरावट के बाद में निवेशकों के करीब 3 लाख करोड़ रुपये डूब गए हैं। वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स 900.91 अंक यानी 1.41 फीसदी की गिरावट के साथ 63,148.15 के लेवल पर बंद हुआ है। इसके अलावा निफ्टी इंडेक्स 264.90 अंक यानी 1.39 फीसदी की गिरावट के साथ 18,857.25 के लेवल पर बंद हुआ है। सभी कंपनियों का कुल मार्केट कैप करीब 3 लाख करोड़ रुपये फिसल गया है।
किन कारणों से बाजार में मचा है कोहराम
बता दें कई ग्लोबल फैक्टर्स की वजह से बाजार में बिकवाली हावी है। इजरायल-हमास वॉर की वजह से बाजारों के हाल खराब हो रखे हैं। दुनियाभर की अस्थिरता को देखते हुए निवेशक बाजार से अपना पैसा निकाल रहे हैं। इसके अलावा अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी 5 फीसदी के आसपास पहुंच गया है। वहीं, डॉलर इंडेक्स में मजबूती की लगातार बिकवाली का असर भी बाजार पर दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al betasus casibom maximcasino pashagaming pashagaming maximcasino pashagaming superbetin superbetin instagram ban service