भारत के खौफ से पीओके में इमरजेंसी जैसे हालात
नई दिल्ली. पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में भारत की संभावित सैन्य कार्यवाही की आशंका के बीच हड़कम्प मचा हुआ है। पीओके के पीएम चौधरी अनवर-उल-हक ने गुरूवार को संकेत दिये है। यदि हालात बिगड़े तो इलाके में आपातकाल लागू किया जा सकता है। सुरक्षा स्थिति को देखते हुए नीलम घाटी और नियंत्रण रेखा (एलओसी) के निकटवर्ती संवेदनशील इलाकों में पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है। वहीं, धार्मिक मदरसों को 10 दिन के लिये बन्द करने का आदेश दिया गया है।
पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) सरकार ने दावा किया है कि भारत की आक्रामता की स्थिति में भोजन, दवाओं और अन्य जरूरी चीजों की आपूर्ति सुनिश्चित करने की पूरी तैयारी कर ली गयी है। आपातकालीन फण्ड में एक अरब रूपये ट्रांसफर कर दिये गये है। होटल, गेस्टहाउस और शादी हॉल के मालिकों ने अपनी संपत्तियां सेना को देने की पेशकश की है।

