Uncategorized

भारतीय मिसाइलों से खौंफ में है पाकिस्तान, अटैक से बचने के लिये तैयार किये जा रहे छोटे-छोटे आतंकी कैंप

नई दिल्ली. भारत अपनी सेना के साथ जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्यवाहियां कर रहा है। दूसरी तरफ पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। हालियां खुफिया रिपोर्ट्स से मालूम पड़ा है कि पाकिस्तान 90 दिन के भीतर ही ऑपरेशन सिन्दूर में नष्ट किये गये 15 आतंकी कैम्प और लांच पैड्स को दोबारा बना रह है। यह नयी आतंकी रणनीति भारत के लिये बड़ी चुनौती बन सकती है।
क्या हुआ ऑपरेशन सिंदूर का
22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने 7 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया। इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी कैम्पस को निशाना बनाया था। जिसमें जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिद्दीन जैसे संगठनों के ठिकाने थे।
15 नए कैंप कैसे बन रहे हैं?
खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले तीन महीनों में पाकिस्तान ने पीओके में 15 नए आतंकी कैंप और लॉन्च पैड्स बनाना शुरू कर दिया है. ये कैंप निम्नलिखित जगहों पर बन रहे है।
केल, शारदी, दुदनियाल, अथमुकाम, जुरा, लिपा वैली, तंदापानी, नय्याली, जांकोट और चकोठी. इसके अलावा जम्मू क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मसूर, चपरार और शाकर्गढ़ में एक ड्रोन सेंटर भी फिर से शुरू हो रहा है।पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और सरकार के अन्य विभाग आतंकवादियों को पूरा समर्थन दे रहे है।  रिपोर्ट्स के मुताबिक, ISI ने इन कैंप्स के लिए 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की फंडिंग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet perabet perabet giriş matbet matbet giriş egebet perabet madridbet betpas maximcasino perabet pashagaming pashagaming nakitbahis egebet mavibet imajbet casibom jokerbet