महिला सांसद सुधा से लूटी सोने की चेन, दिल्ली में कौन है सुरक्षित
नई दिल्ली. सांसद ने सुधा रामकृष्णन ने बताया कि मुझे लगा है कि यह दूतावास का एरियाहै। वहां सुरक्षा काफी चाक-चौबंद रहती है। वहां कई सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। इसी कारण से मैं 6 बजे के करीब मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। लेकिन बदमाश को किसी बात का डर नहीं था। वह बेखौफ तरीके से आया। मेरे गले से सोने की चेन झपटकर मौके भाग गया। उन्होने बताया कि इस छीना -झपटी में मुझे चोट आयी है। क्योंकि उसने बुरी तरह से मेरा कंधा खींचा था। सांसद ने बताया है कि इस घटना के बाद प्रियंका गांधी मुझे अस्पताल ले गयी। लोकसभा स्पीकर क कार्यालय में भी लेगयी। जहां अपने अपनी शिकायत दी है। उन्होंने बताया है कि स्पीकर ने हमें उचित कार्यवाही का विश्वास दिलाया है। हमारे सामने ही दिल्ली पुलिस कमिश्नर को फोन किया है।
कैसे सुरक्षित होंगेी देश की महिलायें
कांग्रेस सांसद ने आगे कहा है कि मुझे नहीं पता कि दिल्ली पुलिस आगे क्या कार्यवाही करेगी। यह कोई पहली घटना नहीं है। बल्कि अक्सर यहां ऐसी घटनायें होती रहती है। उन्होंने कहा है कि अगर अत्याधिक सुरक्षा वाले इलाकों में भी महिला सांसद सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों की सुरक्षा कैसे होगी। जहां यह वारदात हुई। वहां कई देशों के दूतावास हुई है। ऐसे में विदेश में भारत की छवि खराब होगी। सांसद सुधा रामकृष्णन ने कहा है कि मैं इस मुद्दे को सदन में उठाने वाली हूं क्योंकि यह सिर्फ मेरे अकेले का मामला नहीं है। बल्कि देश की हर महिला को सुरक्षा को मौलिक अधिकार है। उन्होंने कहा है कि सरकार के देश की महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिये। अब सवाल तो वाजिब है कि अगर देश की राजधानी के सबसे सुरक्षित एरिया में एक महिला सांसद सुरखित नही ंतो आम लोगोंको सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी।

