ब्राहम्ण सभा ने नवनियुक्त कुलपति अविनाश तिवारी का किया सम्मान
ग्वालियर मध्य प्रदेश ब्राह्मण महासभा मुरार द्वारा नवनिर्वाचित कुलपति अविनाश तिवारी का मालाओं द्वारा मिठाई खिलाकर किया सम्मान और बधाई और शुभकामनाएं दी । कुलपति अविनाश तिवारी विगत 15 दिवस में किये गये कार्यो की सराहना पूरे जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर में हो रही है। जीवाजी विश्ववि़द्यालय में बाग बगीचे को संवारने का काम प्रदूषण कम करना है। इससे आसपास सुबह शाम की सैर करने वाले लोग लाभान्वित हो रहे है।
उक्त अवसर पर सभा के अध्यक्ष नरेश कटारे उपाध्यक्ष हेमेश दंडोतिया संजय वनबारिया छन्ना थापक मोनू राहुल राजेश नायक राकेश नायक श्याम श्रुति राघवेंद्र मुद्गल एवं संस्था के अन्य पदाधिकारी और सदस्य इस मौके पर मौजूद रहे कुलपति द्वारा सभी को मिष्ठान खिलाकर धन्यवाद ज्ञापित किया सभी सदस्यों ने कुलपति के व्यवहार की एवं उनके सादगी की भूरी भूरी प्रशंसा की।

