शास्त्री जी की प्रतिमा पर मिली गंदगी, कार्यकर्त्ताओं ने साफ कर किया मार्ल्यापण, भाजपा की असफलता है-कांग्रेस
ग्वालियर शहर जिला -कांग्रेस ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर पड़ाव स्थित शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्ंपाजंली अर्पित की। सभा की अध्यक्षता शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ देवेन्द्र शर्मा ने की। उपस्थित कांग्रेसजनो ने स्व. लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यपर्ण नमन किया। इससे पूर्व पड़ाव स्थित शास्त्री की प्रतिमा पर जब कांग्रेसजन पहुंचे तो प्रतिमा स्थल पर गंदगी का सामराज्य था, कांग्रेसजनो ने प्रतिमा स्थल को साफ किया, प्रतिमा की धुलाई की तदपश्चात माल्यपर्ण किया।
शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष डाॅ देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार और नगर निगम की असफलता सामने आ गई है राष्ट्रीय महापुरूषो की प्रतिमा धूल खा रही हे नगर निगम को सूचना देने के बाद भी शास्त्री की प्रतिमा की सफाई नही कराई गई, इससे स्पष्ट है कि भाजपा के मुहं में राम बगल में छुरी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और सरदार वल्लभ भाई पटेल का गुणगान करने वाली भाजपा राष्ट्रीय नेतांओ का अपमान करती है आज भी ग्वालियर में वीरंगना लक्ष्मीबाई, महात्मा गांधी एवं अन्य राष्ट्रीय नेतांओ की प्रतिमा गंदगी के सामराज्य से पटी हुई है यह भाजपा का दोहरा चरित्र सामने आ गया है।

