BJP से स्वामीप्रसाद मौर्य ने विधानसभा चुनाव से पूर्व दिया इस्तीफा
लखनऊ. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पूर्व सत्ताधारी दल BJP को बड़ा झटका लगा है। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामीप्रसाद मौर्य ने इस्तीफा देकर सपा का दामन था मिलया है और साथ ही दावा किया है कि कुछ और मंत्री भी जल्द BJP छोड़ने के लिये तैयार है। लेकिन मौर्य के इस्तीफे की वजह पुरानी और वह पहले से ही UP सरकार के कामकाज को लेकर नाराज चल रहे थे।
सरकार के कामकाज से थे नाराज
दरअसल, स्वामीप्रसाद मौर्य उत्तरप्रदेश सरकार के कामकाज से नाराज थे। 20 जून 2021 को स्वामीप्रसाद मौर्य ने कहा था चुनाव के बाद तय होगा सीएम कौन होगा। विधायक दल की बैठक में यह फैसला होगा। आलाकमान किसी और चेहरे को भी भेज सकता है। CM चेहरा योगी भी हो सकते हैं और कोई भी हो सकता है। सब कुछ केन्द्रीय नेतृत्व को तय करना हे।

