विद्युत वितरण कम्पनी -ठेका श्रमिकों से कर रही है खुले आम अबैध बसूली नही है कोई अंकुश
ग्वालियर मप्र संविदा ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष एलके दुबे ने उप महाप्रबंधक सं./सं.संभाग ग्वालियर, महाप्रबंधक सं./सं.वृत्त ग्वालियर एवं मुख्य महाप्रबंधक ग्वा.क्षे. को 11 जनवरी के द्वारा संज्ञान में लाया है कि ठेका श्रमिक कम्पनी मै.ईगल हंटर द्वारा ब्रिस्क योजना के तहत लगाये जारहे ठेका श्रमिकों से रजिस्ट्रेशन के नाम पर 1050 रूपये लिया जारहा है । जबकि उक्त योजना के तहत ठेका श्रमिक मात्र तीन माह के लिए नियोजित किया जाते है एवं इन श्रमिकों को मात्र 6 हजार से 7 हजार दिया जाता है । इसके एवज में पेड़ की छटाई,लाइन मेंटीनेंस,एरियर बसूली आदि कार्य सम्पादित करवाया जाता है, इतना मेहनत कस लोगों से अबैध रूप से बसूली करना अनुचित है ।
संगठन सम्बंधित अधिकारियों से अनुरोध करता है कि मै.ईगल हंटर कम्पनी द्वारा इस तरह के ठेका श्रमिकों से अबैध बसूली पर रोक लगाते हुए अनुशासनात्मक कार्यवाही करने का कष्ट करें । जिससे अल्प वेतन भोगी ठेका श्रमिकों का शोषण रोका जा सके एवं ऐसी पुनरावृत्ति ना हो ।

