बोले तुलसी सिलावट-जल संसाधन विभाग के अधिकारियों बीच- अधिकारी सही ढंग काम करे नही तो घर जाये
इन्दौर. शिवराज सरकार में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट अधिकारियों पर सख्ती दिखाते नजर आये। शनिवार को मंत्री तुलसी सिलावट ने इन्दौर रेसीडेंसी पर पीडब्ल्यूडी समेत कई विभागों के अधिकारियों की बैठक की। इस बीच उन्होंने विभागीय कामों को लेकर सख्ती दिखाई। मंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि या तो वह सही ढंग से काम करें नहीं तो घर जाये।
व्यवस्थायें दुरूस्त करें बोले सिलावट
दरअसल, बैठक के बीच मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा है कि वर्षा के बाद सड़कों की स्थिति बड़ी खस्ता हो गयी है। इसके अलावा भी वर्षा में कई व्यवस्थायें बिगड़ जाती है। इसलिये जल्द अब पीडब्ल्यूडी व अन्य विभागों द्वारा सड़कों को दुरूस्त किया जायेगा। जिसके लिये उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्यवाही करने के लिये कहा है।
बांधों को दुरूस्त करने के लिये मिलेंगे 554 करोड़ रूपये
वहीं, कारम बांध में सामने आई लापरवाही के बाद अब सरकार अलर्ट है। मंत्री तुलसी सिलावट ने बताया है कि जल्द अन्य बड़े बांधों के रखरखाव के लिये विश्व बैंक से 554 करोड़ रूपये मिलने वाले है। उनका कहना था कि परिवर्तन प्रकृति का नियम है। आज के युग में जो नयी टेक्नोलॉजी के साथ देवों की सुरक्षा हम कर रहे हैं। वह आने वाले समय के लिये किसी प्रकार की आपदा को नहीं आने देगा। कारम डैम मामले को लेकर मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि अचानक से अति वर्षा होने के कारण कारण डैम में इस तरह की घटना हुई थी । लेकिन वह केवल निर्माणाधीन था पूरी तरह से बना हुआ नहीं था । वही कंपनी को ब्लैक लिस्ट किए जाने के बाद जल्द संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, मंत्री तुलसी सिलावट के अलावा आज प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया भी थानों में टीआई की पोस्टिंग को लेकर नाराज हैं और उन्होंने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पंचायत मंत्री ने कहा कि अधिकारी निरंकुश होते जा रहे हैं। पंचायत मंत्री ने प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को भी निरंकुश बता दिया।

