ग्वालियर की सड़क पर द बर्निंग कार, राष्ट्रीय राजमार्ग पर दौडती कार में अचानक लगी आग, ड्रायवर सहित कूंदा प्रॉपर्टी डीलर
ग्वालियर. घाटीगांव में हाईवे पर दोड़ती कार अचानक द बर्निंग कार बन गयी। कार में आग देख चालक और प्रॉपर्टी डीलर गेट खोलकर कूद गये। कुछ ही मिनट में कार आग का गोला बन गयी।घटना आधी रात को आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। कार सवार प्रॉपर्टी डीलर महाकाल के दर्शन करने के लिये उज्जैन जा रहे थे तभी कार में आग लगने सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। कार में आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है।
क्या है पूरा मामला
डपनगर ग्वालियर स्थित सिविल अस्पताल के पीछे गोसपुरा नम्बर 2 निवासी अजयसिंह चौहान प्रॉपर्टी व्यापारी है। शुक्रवार की रात वह उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिये अपनी कार से निकले थे। कार को चालक इंद्रभानसिंह चला रहा था। कार एमपी07सीबी7791 में सवार होकर अजय कभी आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाटीगांव इलाके में पहुंच थे कि कार में अचानक जलने की बदबू आई । अजय जबतक कुछ समझ पाते कि कार में से लपटें निकलनी। तत्काल ड्रायवर सहित कार से नीचे कूद गये। देखते ही देखते कार ने विकराल रूप ले लिया।
प्रॉपर्टी डीलर की कार में आग लगी
घाटीगांव थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह गुर्जर ने बताया कि उज्जैन जा रहे प्रॉपर्टी कारोबारी की कार में आग लग गई थी। घटना में कार जल गई है, प्रॉपर्टी कारोबारी और उनका चालक सुरक्षित है। मामले की जांच की जा रही है।
हाईवे पर 7 दिन में तीसरी घटना
प्रॉपर्टी कारोबारी ने डायल – 100 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने दमकल अमले और एंबुलेंस को सूचना दी, जिससे समय रहते दमकल और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई थी। कोई घायल नहीं होने पर एंबुलेंस वापस लौट आई। आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर पनिहार और घाटीगांव के बीच करीब 20 किमी के एरिया में यह 7 दिन में तीसरी आग है। इससे पहले प्लास्टिक के दाने से भरा ट्रक अचानक लगी आग में पूरा जल गया था।

