LatestNewsराजनीतिराज्य

बॉलीवुड फिल्म से स्वयं के अपहरण की रची साजिश

अपह्त व उसके दो साथियों को पुलिस ने अपहरण की झूठी साजिश रचने के आरोप में किया गिरफ्तार।

ग्वालियर। थाना मुरार पर 21 दिसम्बर को मिली कि मुरार क्षेत्रान्तर्गत आगरा-झांसी हाइवे पर स्थित राम श्याम ढावा के पास से अज्ञात मोटर सायकिल सवार 2 बदमाषों द्वारा कट्टा दिखाकर फरियादी के पिता का अपहरण कर लिया गया है।
डीएसपी अपराध ऋषिकेष मीणा व डीएसपी अपराध द्धितीय सियाज़ केएम ने टीआई क्राईम ब्रांच दामोदर गुप्ता एवं टीआई मुरार विनायक शुक्ला की दो टीमें बनाई जाकर अपह्त की सकुषल रिहाई व अपहरणकर्ताओं को पकड़ने हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा अपह्त कर रिहाई हेतु सघन व गोपनीय अभियान चलाया गया। दौराने विवेचना के पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास एवं अपह्त व्यक्ति के परिजनों से गहन पूछताछ करने पर यह तथ्य निकलकर सामने आया कि अपह्त व्यक्ति पर काफी कर्जा था एवं प्रतिदिन नषे करने का आदी था। मुरार के एक व्यापारी से अपह्त व्यक्ति का जमीन संबंधी विवाद पिछले कई वर्षों से चल रहा है। पुलिस द्वारा अपह्त के रिष्तेदारों व आसपास के लोगों से की गई पूछताछ में पुलिस को अपहरण की कहानी पर संदेह हुआ, उसके बाद पुलिस टीम द्वारा दूसरे एंगल से छानबीन प्रारम्भ की गई। नये सिरे से की गई जांच में यह तथ्य सामने आये कि पिछले करीब 3-4 दिन से अपह्त व्यक्ति द्वारा अपने मिलने वालों से यह बोला जा रहा था कि उसके साथ 2-3 दिन में कोई घटना घट सकती है, जिसमें उसके द्वारा मुरार क्षेत्र के एक व्यापारी का नाम बार-बार बताया जा रहा था। जिस कारण पुलिस द्वारा उक्त व्यापारी से तस्दीक की गई। तस्दीक करने पर मामला संदेहास्पद पाया गया। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी मदद से ज्ञात हुआ कि अपह्त व्यक्ति का एक बहुत करीबी दोस्त है जिसके साथ उसका प्रतिदिन उठना बैठना रहता है, संदेह के आधार पर उसके करीबी दोस्त से बारीकी से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा बताया गया कि अपह्त व्यक्ति द्वारा अधिक कर्जा होने से उसके द्वारा मुरार के व्यापारी को अपहरण के प्रकरण में फंसाये जाने की नियत से बड़ागांव निवासी एक अन्य दोस्त के साथ मिलकर तीनों ने स्वयं के अपहरण की झूठी साजिष रची और अपहरण कर उक्त व्यक्ति को शीतला के जंगल में मोटर सायकिल से छोड़कर आ गये थे।
24 दिसम्बर को एसपी अमित सांघी को सूचना मिली की थाना मुरार से अपह्त हुआ व्यक्ति थाना आंतरी क्षेत्र में अपने रिष्तेदार के घर देखा गया है। उक्त सूचना पर क्राईम ब्रांच व थाना मुरार पुलिस की संयुक्त टीम को अपह्त को कंफर्म करने हेतु भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा अपह्त को आंतरी क्षेत्र में उसके रिष्तेदार के घर से कंफर्म कर लिया। पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि बहुत ज्यादा कर्जा होने की बजह से एवं मुरार के व्यापारी से लम्बे समय से चले आ रहे जमीन संबंधी विवाद में बदला लेने के लिये उसके अपने 2 अन्य साथियों के साथ मिलकर बॉलीवुड की फिल्म देखकर स्वयं के अपहरण की झूठी साजिष रची थी। थाना मुरार पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में तीनों आरोपियों को पकड़ा जाकर उनकी निषादेही पर घटना में प्रयुक्त एक देषी कट्टा व एक राउण्ड तथा एक मोटर सायकिल को जप्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al superbetin pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet instagram unban service instagram unban service