पोप फ्रांसिस सोमवार की सुबह निधन
वेटिकन. फेरेल ने अपनी घोषणा में कहा है कि रोम के स्थानीय समय सुबह 7.35 बजे पोप फ्रांसिस ने अंतिम सांस ली। फ्रांसिस का पूरा जीवन लॉर्ड और चर्च की सेवा में समर्पित था। पोा फ्रांसिस ने हम सबको हमेशा साहस, प्यार और हाशिये के लोगों के पक्ष में खड़ा रहने के लिये प्रेरित किया था। पोप फ्रांसिस लॉर्ड जीसस के सच्चे शिष्य थे।
पोप फ्रांसिस को कैथलिक चर्चो में सुधार के लिये भी जाना जाता है। इसके बावजूद पोप परंपरावादियों के बीच भी लोकप्रिय थे। फ्रांसिस लातिन अमेरिका से बनने वाले पहले पोप थे। पोप फ्रांसिस ने रविवार को ईस्टर के अवसर पर सरप्राइज पब्लिक एपीयरेंस दी थी। उन्होंने सेंटर पीटर स्क्वायर से 35 हजार लोगों की भीड़ का हाथ मिलाकर अभिवाद स्वीकार किया था। वेटिकन के कार्डिनल केविन फेरेल ने बताया कि पोप फ्रांसिस का पूरा जीवन ईश्वर की सेवा में समर्पित रहा।

