पुलिस स्मृति दिवस पर- पुलिस लाइन में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर
ग्वालियर। 21.10. पुलिस लाईन ग्वालियर स्थित सामुदायिक भवन में मेदांता हॉस्पिटल गुड़गांव के सहयोग से दो दिवसीय सुपर स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर ADGP द्वारा मेदांता हॉस्पिटल से आये डॉक्टर व स्टॉफ का स्वागत किया गया। स्वास्थ्य शिविर में मेदांता हॉस्पिटल गुड़गांव के श्रेष्ठ विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य की जांच की गई।शिविर के दौरान ईसीजी भी की गई तथा शिविर में आये सभी लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया जाकर दवाईयाँ वितरित की गई।
इस अवसर पर आईजी ग्वालियर ने कहा कि इस प्रकार के मेडीकल कैम्प के आयोजन से समय रहते हमारे पुलिस परिवार के लोग गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। साथ ही उन्हे प्राथमिक स्तर पर ही बीमारी की जानकारी प्राप्त हो जाती है जिससे वह समय रहते उपचार लेकर स्वस्थ्य रह सकते हैं। षिविर में एसपी अमित सांघी ने कहा कि हमारा प्रयास होगा कि भविष्य में भी इस तरह के स्वस्थ्य षिविरों का आयोजन होता रहे साथ ही स्वास्थ्य षिविर में जिन पुलिसकर्मी को जांच के दौरान कोई गंभीर बीमारी होना पता चलता है तो विभाग द्वारा उसके बेहतर इलाज हेतु हरसंभव मदद की जाएगी।
दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप में 440 मरीजों ने परीक्षण कराया, जिसमें 70 लोगों की ईसीजी् की गई, 440 लोगों का बीपी और शुगर का परीक्षण किया गया। 150 लोगों का बीएमडी टेस्ट किया गया, जिसमें कैल्शियम की कमी पाई गई। हृदय रोग के लगभग 150 मरीजों का परीक्षण किया गया जिसमें लगभग 50 लोगों की हृदय की स्थिति ठीक नहीं थी उनको उचित इलाज दिया गया। इसके अलावा हड्डियों से संबंधित बीमारी के लगभग 100 मरीजों का परीक्षण किया गया, जिसमें से 30 की स्थिति ठीक नहीं थी 50 लोगों में कैल्शियम की कमी पाई गई। स्वास्थ्य षिविर में काफी संख्या में पुलिस और पुलिस के परिवार के लोग उपस्थित रहे, लोगों ने उत्साहित होकर परीक्षण कराया और सभी को उचित मार्गदर्शन दिया गया।

