पुलिस चेकिंग में पकड़े गये चोरों से 11 बाइक बरामद, शंकरपुर के पास खंडहर में छिपाते थे वाहन
ग्वालियर. वाहन चेकिंग के बीच शुक्रवार को पुलिस ने 3 वाहन चोरों को दबोचा है। आरोपी चोरी की मोटरसाईकिल से घूम रहा था। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पता चला तो चोर गैंग ने शंकरपुर के पास खण्डहर में चोरी की 18 मोटरसाईकिल रखी होना बताया है। पुलिस ने सभी दोपहिया वाहन को जब्त कर लिया हे। सभी 11 वाहन शहर से ही चुराये गये थे।
चौरा गैंग का कहना है कि वह पुलिस की सर्चिंग थमने तक इसी खण्डहर में वाहनों को छिपाकर रखते थे। पुलिस चेकिंग ढीली होते ही वाहन बाहर निकालकर बेचने निकलते थे। पुलिस अब तीनों से अन्य वाहन चोरी की घटना में पूछताछ कर रही है। शुक्रवार की शाम एसआई रामचंद्र शर्मा की अगुआई में एएसआई पूरन सिंह, प्रधान आरक्षक कौशलेश शर्मा, नवगृह मंदिर के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी वक्त एक मोटरसाईकिल सवार 3 युवक मुरैना की ओर दिखाते हुए दिखाई दिये जो पुलिस चेकिंग को देखकर अपनी बाइक मोड़कर जाने लगे। जिनका आरक्षक धु्रव गुर्जर, रूस्तम सिंह ने पीछा किया।
खंडहर में मिली 10 बाइक
पकड़े गए चोरों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह शहर से बाइक चोरी करने के बाद शंकरपुर स्थित एक खंडहर में बाइक छिपाते हैं। इसका पता चलते ही पुलिस उन्हें लेकर खंडहर में पहुंची तो वहां से दस बाइक बरामद कीं। पकड़े गए चोरों ने बताया कि वह चोरी किए गए वाहनों को आज ले जाने के लिए आए थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
यह आरोपी पकड़े गए
पुलिस ने पकड़े गए चोरों से पूछताछ की तो उनकी पहचान ध्रुव उर्फ विवेक गुर्जर पुत्र राजवीर गुर्जर निवासी नूराबाद, प्रदीप गुर्जर पुत्र मोहन सिंह गुर्जर निवासी नूराबाद मुरैना और नरेन्द्र सिंह गुर्जर पुत्र बालिस्टर सिंह गुर्जर निवासी बानमौर मुरैना के रूप में हुई।

