LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

पीयूष जैन के निवास पर IT के छापे में 177 करोड़ रूपये मिले, 14 बक्सों में रखकर कंटेनर में रखकर ढुलाई

कानपुर. इत्र व्यापारी पीयूष जैन के घर से 177 करोड़ रूपये बरामद किये गये है। सेन्ट्रल ब्यूरो ऑफ इंडायरेक्टर टैक्सेस एण्ड कस्टम  (CBIC)  और आयकर विभाग  (IT)  के अधिकारी भी एक छापे में मिले इतने कैश को देखकर परेशान है। बरामद रकम की गिनती के लिये 13 मशीनों को लगातार 36 घंटे तक काम करना पड़ा है। एक सीनियर अधिकारी ने कहा है कि उन्होंने अपनी नौकरी में इतना कैश कभी नहीं देखा।
इधर, कानपुर से सटे कन्नौज में इत्र व्यापारी से ही जुडे़ 2 व्यापारियों रानू मिश्रा और विनीत मिश्रा के यहां देर सीबीआईसी और आईटी के टीम ने छापे मारे हैं। इनके यहां कार्यवाही चल रही है। फिलहाल, इनके यहां से क्या बरामद हुआ है। इस बारे में अभी कोई ब्यौरा नहीं मिला है। ऐसा बताया जा रहा है कि इन दोनों का भी पीयूष जैन से संबंध है।

CBCID और IT के अफसर जैन के घर से मिले कैश और जेवर RBI चेस्ट में रखवाने की कवायद में परेशान रहे।

देर रात तक नोटों की ढुलाई चलती रही
शुक्रवार देर रात 1 बजे तक नोटों को जैन के घर से RBI चेस्ट तक ढोने का काम चलता रहा। नकदी को 42 बड़े बक्सों में भरकर कंटेनर में पुलिस सुरक्षा में भेजा गया। जैन के घर से सोने के बेशकीमती कई जेवर भी मिले हैं। इन्हें बक्सों में सील कर ले जाया गया है। एक लॉकर के साथ कई डॉक्यूमेंट भी जब्त किए गए हैं। अभी CBIC और IT के अफसर पीयूष जैन के घर पर ही हैं। शनिवार को भी जांच जारी रहेगी।

पान मसाला सप्लाई करने वाले ट्रांसपोर्ट पर भी छापा
शिखर पान मसाला पूरे देश में सप्लाई करने का काम गणपति रोड कैरियर के मालिक प्रवीण जैन के पास था। IT टीम ने इस ट्रांसपोर्ट पर भी छापा मारा। कार्रवाई में ट्रांसपोर्टर प्रवीण जैन के घर से 45 लाख और आफिस से 56 लाख रुपए कैश मिला। यहां IT टीम ने 3.09 करोड़ रुपए का टैक्स और जुर्माना जमा कराया है।इस मामले में ट्रांसपोर्टर प्रवीण का कहना है कि पीयूष उनके रिश्तेदार हैं, लेकिन कन्नौज के सपा MLC पुष्पराज जैन ‘पंपी’ से उनकी कोई रिश्तेदारी नहीं है। GST इंटेलिजेंस की टीम ने गुजरात में शिखर पान मसाला से लदे हुए प्रवीण जैन के ट्रक पकड़े थे, जिसके बाद इस पूरे खेल का खुलासा हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş