Latestराज्यराष्ट्रीय

लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट में RDX का इस्तेमाल, आतंकियों और ड्रग माफिया ने रची साजिश- DGP सिद्धार्थ चट्‌टोपाध्याय

पंजाब. लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स में हुए बम ब्लास्ट के लिए आरडीएक्स का इस्तेमाल किया गया था। पंजाब पुलिस की फॉरेंसिक जांच में यह खुलासा हुआ, हालांकि धमाके से पानी की पाइपलाइन फट गई जिससे भारी मात्रा में विस्फोटक बह गया। डीजीपी ने कहा कि मामले की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है क्योंकि टिफिन बम की भी आशंका है। डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने चंडीगढ़ में बताया कि हमले के पीछे ड्रग माफिया, गैंगस्टर और खालिस्तानी आतंकियों का हाथ है और उन्होंने कहा कि धमाके में मारा गया गगनदीप ही कोर्ट में बम प्लांट करने के लिए गया था। वह पहले नशे के केस में पकड़ा गया था। जेल जाने पर उसकी ड्रग माफिया से साठगांठ हुई। माफिया के बाद वह टेरर की तरफ चला गया। इस दौरान ही वह आर्गेनाइज्ड क्राइम यानी गैंगस्टर्स के संपर्क में आया।

बम कहीं और प्लांट करना था, तार जोड़ते वक्त धमाका हो गया
डीजीपी ने कहा कि गगनदीप को बम कहीं और प्लांट करना था और वह बाथरूम में बम के तार जोड़ने के लिए गया था। असेंबल करते वक्त ही बम फट गया। गनीमत यह रही कि उस समय गगनदीप वहां अकेला था। मृतक के शरीर की पोजिशन को देखकर इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शुरूआत में गगनदीप अकेला इस साजिश का हिस्सा लग रहा था लेकिन इसमें और लोग भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस को लुधियाना में सीसीटीवी में कुछ संदिग्ध नजर आए हैं जिनकी जांच की जा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş