LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, बार में पार्टी कर रहे 2 दोस्तों पर बदमाशों ने किया हमला

ग्वालियर. शराब पार्टी के बीच दो दोस्तों पर बाप, बेटों नेअपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। झगड़े का कारण बना पुरानी दुश्मनी। दोनों युवकों का जख्मी हालत में उपचार के लिये अस्पताल भेजा है। बार में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गयी है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि हमलावर कितनी बेरहमी से युवकों को पीट रहे हैं। उन पर कुल्हाडी से हमला कर रहे हैं। यह फुटेज सोशल मीडिया पर भी सामनेआये हैं। पुलिस ने फुटेज के आधार पर हमलावरों के लिये तलाशी अभियान चलाया रहा है।
यह है पूरा घटनाक्रम
हजीरा के यादव धर्मकांटा के पास बीयर बार में पार्टी मनाने आए मोंटी भदौरिया (25) और आशीष शर्मा (24) पर उनसे दुश्मनी रखने वाले अमरसिंह राठौर,उसके बेटे रवि और दुर्गेश सहित 6 लोगों ने हमला कर दिया। मोंटी और आशीष ने पुलिस को बताया इन लोगों से पुरानी दुश्मनी चल रही है। उनका करीब 2 घंटे पहले भी विवाद हुआ था। उसके बाद अमरसिंह और उसके बेटों ने उन्हें बार में जाते देख लिया और प्लानिंग से यह लोग कुल्हाड़ी लेकर घुस आए और हमला कर मारपीट कर दी। बीयरबार के बाहर लगे CCTV कैमरों में यह घटना कैद हो गई। CCTV फुटेज में मारपीट करने वाले बदमाश बीयर बार में बेधड़क घुसकर दोनों दोस्तों को पीटा फिर घसीट कर बाहर निकाला। उन्हें बेरहमी से मारा। जिस वक्त वारदात हुई मौके पर कई लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने दोनों दोस्तों को बचाने की कोशिश नहीं की। तमाशबीन बनकर हमले की वारदात को देखते रहे। वही वारदात से बीयर बार में भगदड़ मच गई। हंगामा सुनकर पुलिस पहुंची तब तक हमला करने वाले भाग गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल भेजा है। फिलहाल पुलिस ने 6 बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया
इस मामले में टीआई मनीष धाकड़ ने बताया कि शराब पार्टी के बीच 2 दोस्तों पर बाप, बेटों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। झगड़े कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। वहीं दोनों को घायल हालत में उपचार के लिये अस्पताल भेजा है। हमलावरों की तलाश में की जा रही है जल्द गिरफ्तार कर लिये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş