पार्षद एवं एमआईसी सदस्य धर्मेन्द्र तोमर पर पहुंचे महंत नृत्यगोपालदास जी महाराज
ग्वालियर. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या के अध्यक्ष बनने महंत नृत्य गोपालदास जी महाराज पार्षद और एमआईसी सदस्य धमेन्द्र तोमर (गुड्डू) के निवास पर पहुंचे थे जहां पर महंत जी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि ज्ञान विवेक और विचार का आश्रय लेकर किये गये शुभकर्म कार्य निश्चित रूप् से फलीभूत होते हैं। इसलिये सत्कर्मो का आरंभ करो। आरंभ हमेशा ही कठिन और चुनौतिपूण्र रहा है। साहस और पुरूषार्थ के साथ किये गये प्रारंमार्थिक कार्यो में दैवसत्ता सहायक होती हैं।
इस मौके पर कई श्रद्धालुओं ने गुरूदीक्षा दी। इस मौके पर धमेन्द्र तोमर ने सपत्नीक श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या के अध्यक्ष बनने के बाद पहली ग्वालियर पधारने पर महंत नृत्य गोपालदास जी स्वागत वंदन अभिनंदन किया। इस विशेष मौके पद सभी लोगों ने महाराज जी से गुरूदीक्षा लेकर स्वागत कर आर्शीवाद प्राप्त किया।

