जीवाजी क्लब के चुनाव में प्रत्येक पद पर दो-दो प्रत्याशी और कार्यकारिणी के 13 सदस्य चुनावी मैदान में
ग्वालियर. जीवाजी क्लब के चुनाव में 23 फरवरी की शाम 4 बजे तक नामांकन वापिसी अंतिम तारीख थी। अब चुनाव मैदान में अध्यक्ष पद पर 2 प्रत्याशी रवि तिवारी और संग्राम कदम, उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र गुप्ता और सुरेन्द्र अग्रवाल, सचिव पद पर अजय गर्ग (बॉबी) और तरूण गोयल संयुक्त सचिव रामकुमार गोयल और रवि बग्गा कोषाध्यक्ष दीपक गोयल और पंकज गुप्ता के अलावा कार्यकारिणी में 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अब चुनाव के लिहाज से काफी तस्वीर क्लियर हो गयी हैं।
सबसे अधिक संघर्ष सचिव पद पर
चुनाव गलियारों से मतदाताओं का मन टटोलने के दौरान सबसे अधिक संघर्षपूर्ण मुकाबला सचिव पद पर माना जा रहा है। जबकि तरूण गोयल पैसे से काफी मजबूत प्रत्याशी है जबकि अजय गर्ग (बॉबी) काफी व्यवहारिक प्रत्याशी माना जा रहा है। 23 फरवरी की शाम जीवाजी क्लब में प्रत्याशियों और सदस्यों के बीच खुला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रत्याशी रवि तिवारी, अजय गर्ग, रामकुमार गोयल और दीपक गोयल मौजूद नहीं थे।
खुला संवाद में बोले प्रत्याशी
जीवाजी क्लब परिसर में आयोजित खुला संवाद कार्यक्रम के मंच पर अध्यक्ष राजू कुकरेजा, श्री खंडूजा, डॉ. नीरज कॉल, नरेश अग्रवाल और हरी अग्रवाल मौजूद थे। जीवाजी क्लब की ओर से नरेश अग्रवाल ने क्लब को 1 घंटे समय देने की बात कहीं और पारिवारिक माहौल बनाने पर जोर दिया। डॉ. नीरज कॉल ने कहा कि क्लब में अनुशासन बनाये रखना काफी आवश्यक हैं। जिससे पारिवारिक माहौल बनेगा। कोषाध्यक्ष के प्रत्याशी पंकज गुप्ता ने कहा पारदर्शिता का ध्यान रखते हुए क्लब के सदस्यों से समय पर राशि जुटाई जायेगी, दीपक गोयल ने क्लब के सारे सदस्यों को ड्यूज समय पर क्लियर हो और पारदर्शिता भी बने रहें। संयुक्त सचिव के प्रत्याशी रवि बग्गा ने कहा है कि क्लब में पारिवारिक माहौल बने यह मेरी पहली प्राथमिकता है, थोड़े से पैसे देकर क्लब पैरामायसिस ले लेते है और इसका दुरूपयोग करते हैं और गेंदघर (बैडमिंटन क्लब) में टीटी एरिना बनाने का वादा किया। मानसेवी सचिव पद के प्रत्याशी तरूण गोयल ने कहा मैं क्लब के लिये एक विजन लेकर आया हूं और इसे बेहतर क्लब बनाऊंगा यह मेरा सदस्यों से वादा है। पिछले 10 वर्षो में राजू कुकरेजा के अध्यक्षीय कार्यकाल में बेडमिंटन कोर्ट बनाया गया है मैंने क्लब के आगामी भविष्य के लिये रोडमैप लाया हूं जिसमें र्स्पोट्स को बढ़ावा देना, नये खेल लेकर आऊंगा और मप्र में सबसे अच्छा क्ल्ब बनाने के लिये प्रयासरत रहूंगा। सचिव प्रत्याशी के प्रत्याशी रोड़मैप पर क्लब मैम्बर आरपी सिंह प्रश्नचिन्ह खड़े करने पर और कहा आप इतना रेवेन्यू कहां से जुटायेंगे तो तरूण गोयल इसका जबाव नहीं दे पाये।
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संग्राम सिंह कदम बोले
जीवाजी क्लब के विकास की शुरूआत प्रशांत मेहता के अध्यक्षीय कार्यकाल में हुई थी। आज मैं याद करू तो देखता था आदमी हाथ में गिलास और एक हाथ बोतल लेकर टहलता था और में सचिव कार्यकाल में बार को लायसेंस मिला। उस जीवाजी क्लब का महज एक गेट हुआ करता था माधवराव सिंधिया के आदेश से हमने जीवाजी क्लब का दूसरा गेट बनाया था। उसी समय जिम्नेजियम, टेनिस कोर्ट, बैडमिंटन हॉल और र्स्पोट्स सिंथेटेक्सि कोर्ट बनाया गया। मेरा मानना है कि जीते या हारे मेरा कहना है कि हमसब लोग क्लब की बेहतरी के लिये मिलकर कार्य करें।

