Latestराज्यराष्ट्रीय

पहली बार अश्रु गैस हथियार से लैस होगी आरपीएफ निपटेगी उपद्रवियों से

ग्वालियर. पिछले दिनों देश के अलग-अलग राज्यों में अग्निवीर भर्ती योजना को लेकर हुए उपद्रव के बाद आरपीएफ ने अपनी ताकत बढ़ाई है। पहली बार रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) अश्रु गैस हथियारों के जरिए दंगाइयों व उपद्रवियों से निपटेगी। अब तक आरपीएफ का फोकस ट्रेनों और स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण को लेकर ही रहता था। उपद्रव और तोड़फोड़ से कम ही वास्ता पड़ता था। पिछले दिनों मप्र, उत्तर प्रदेश और बिहार में अग्निवीर भर्ती को लेकर जो स्थिति बनी, उसे देखते हुए आरपीएफ ने देश के अलग-अलग राज्यों के लिए बीएसएफ अकादमी टेकनपुर की अश्रु गैस इकाई से बड़ी तादाद में अश्रु गैस व हथियार लिए हैं।

बीएसएफ रेलवे स्टेशन पर दंगाइयों से निपटने के लिए इनका उपयोग करेगी। वहीं, यह भी पहली बार हो रहा है कि आरपीएफ के अधिकारियों को अश्रु गैस इकाई में ट्रेनिंग कराई जा रही है। इसके लिए इकाई ने स्पेशल बैच शुरू किया है। टेकनपुर स्थित देश की इकलौती बीएसएफ अकादमी में टियर स्मोक यूनिट भी है, जहां दंगाइयों व प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए अश्रु गैस हथियारों का निर्माण किया जाता है। हाल ही में टियर स्मोक यूनिट ने टियर स्मोक ड्रोन लांचर तैयार किया है, जो देशभर की पुलिस के लिए लाभकारी होगा।

आरपीएफ के अधिकारियों की टीम पिछले माह सितंबर में बीएसएफ की अश्रु गैस इकाई पहुंची और यहां अत्याधुनिक उपकरणों का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि अश्रु गैस इकाई द्वारा उपद्रवियों से निपटने के लिए बेहतर उपकरण बनाए गए हैं, ऐसे उपकरण उन्होंने पहली बार देखे हैं। यही कारण है कि आरपीएफ ने बड़ी मात्रा में अश्रु गैस उपकरणों का स्टाक लिया है। उधर, टेकनपुर के अधिकारियों के अनुसार आरपीएफ के विशेष अनुरोध पर बीएसएफ ने अपने रूटीन बैच के अलावा अधिकारियों की ट्रेनिंग का विशेष बैच शुरू कर दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet holiganbet giriş holiganbet matbet holiganbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş tarafbet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet mariobet betpark betpark casibom casibom casibom giriş casibom casibom giriş vaycasino holiganbet bahsegel bahsegel bahsegel grandpashabet casibom ibizabet grandpashabet giriş cashwin grandpashabet betgit giriş casibom giriş grandpashabet giriş grandpashabet