Uncategorized

परीक्षा में नकल करने से रोका सासाराम में चली गोलियां एक छात्र की मौत

सासाराम. बिहार के सासाराम से डरा देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक परीक्षा केन्द्र में आंसर शीट देखकर नकल नहीं करने देने पर छात्रों के 2 गुटों में मारपीट और फायरिंग की गयी। इस बीच गोली लगने से एक 16 वर्षीय छात्र की मौत हो गयी है। विवाद में शामिल सभी छात्र 10 वीं कक्षा परीक्षा दे रहा था। पुलिस ने हथियार के साथ एक नाबालिक लड़के को पकड़ा है। घटना धौडाढ थाना इलाके के ताराचंडी के पास की है। जहां 10वीं की परीक्षा चल रही थी। परीक्षा केन्द्र में आंसरशीट देखकर नकल नहीं करने देने पर छात्रों से विवाद हो गया। 2 गुट आपस में भिड़ गये। फायरिंग में जहां एक छात्र की मौत हो गयी। वहीं एक अन्य छात्र की हालत नाजुक बनी हुई।
मृतक अमितकुमार डेहरी के शम्भू बिगहा के रहने वाले मनोज यादव का बेटा था। झगड़े में शामिल सभी लड़के डेहरी के छात्र बताये गये है। इन सभी का परीक्षा केन्द्र सासाराम के संत अन्ना हाईस्कूल में है। परीक्षा के बीच जब एग्जाम हॉल के अंदर आंसरशीट से नकल नहीं करने दी गयी तो कुछ लड़कों ने बवाल कर दिया। इस झगड़े में मारपीट के दौरान ही फायरिंग हुई तो 2 छात्रों को गोली लग गयी। इलाज के दौरान अमित कुमार की मौत हो गयी जबकि दूसरे छात्र संजीत कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने अमित शव का पोस्टमार्टम करके उसे परिजनों को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *