LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

पथराव और बलवा-सबलगढ़ में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा लगाने को किया पथराव, पुलिस ने 64 लोगों की एफआईआर

मुरैना. सबलगढ़ के बेरई गांव में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति लगाने को विवाद बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने गन्दे नाले के बगल में मौजूद शासकीय भूमि पर मूर्ति लगाने शुरू कर दी। इस पर कुछ लोगों ने आपत्ति की और एसडीएम को खबर दी। खबर मिलते ही एसडीएम व तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा लोगों को समझाया लेकिन लोगों ने उलटा उन पर पथराव कर दिया। जिस पर पुलिस ने 64 लोगों के खिलाफ बलवा व पथराव करने की एफआईआर दर्ज कर ली है।
आपको बता दें कि कि बेरई गांव के एक समुदाय विशेष के लोगों ने गांव के गन्दे नाले के बगल में मौजूद शासकीय भूमि पर प्रतिमा लगाने का काम शुरू कर दिया और इस पर स्थानीय कुछ लोगों ने आपत्ति की तथा पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही सबलगढ़ एसडीएम एलके पांडे व एसडीओपी गुरूवचनसिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुचे। उन्होंने प्रतिमा लगाने वाले गांव के सरपंच समेत अन्य लोगों से बातचीत शुरू की तथा उन्हें समझाया कि शासकीय भूमि पर बिना अनुमति के मूर्ति स्थापित नहीं की जा सकती है। इसके लिये नियमानुसार अनुमति लेनी होती है तथा शुल्क जमा कराया जाता है। इसके बाद एसडीएम व अधिकारी वापिस लौट गये। अधिकारियों के जाते ही लोगों फिर से मूर्ति लगाना शुरू कर दिया। इस पर दोबारा अधिकारी वहां पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने अधिकारियों और पुलिस बल पर पथराव शुरू कर दिया।

उलटे पैर वापस लौटा अमला
लगभग ढाई सौ से तीन सौ आदमियों ने जब पुलिस बल व अधिकारियों पर पथराव किया तो अधिकारियों को मौके से उलटे पैर वापस भागना पड़ा। उधर लोगों ने शासकीय जमीन पर प्रतिमा स्थापित कर दी। इस हमले के बाद पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में पथराव करने वाले 64 लोगों के खिलाफ बलवा व पथराव सहित शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *