Latestराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर स्वच्छ सर्वेक्षण फीडबैक देश में चौथे स्थान पर

ग्वालियर. स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में स्वच्छता फीडबैक में ग्वालियर देश में चौथे पायदान पर है। वहीं नगर निगम द्वारा किए जा रहे प्रयासों से अनुमान लगाया जा रहा है कि शहर जल्द ही तीसरे अथवा दूसरे नंबर पर आ जाएगा। वहीं इंटरनेट मीडिया पर ग्वालियर छटवें स्थान पर चल रहा है। केंद्र सरकार के शहरी मंत्रालय द्वारा इंटरनेट मीडिया और स्वच्छ सर्वेक्षण फीडबैक को लेकर जारी की गई सूची में शहर से अभी तक 1,57,824 लोगों ने सिटीजन फीडबैक दिया हैं वहीं इंटरनेट मीडिया पर इस सूची में विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश) पहले स्थान पर है इसमें फेसबुक, इंस्ट्राग्राम, और टूविटर शामिल है साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण में भी विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश) 2.50.409 फीडबैक के साथ प्रथम स्थान पर बना हुआ है। वहीं इंटरनेट मीडिया पर फेसबुक, इंस्ट्राग्राम, और टूविटर शामिल है। शहरी मंत्रालय द्वारा जारी की गई टाप 20 शहरों के नाम की सूची में ग्वालियर का नंबर छटवां है।

स्वच्छ सर्वेक्षण में सिटीजन फीडबैक में आमजनता द्वारा नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यो को लेकर आमजनों द्वारा फीडबैक दिया जाता है। वहीं स्वच्छ सर्वेक्षण में इंटरनेट मीडिया का काफी बड़ा किरदार है। एक ओर जहां नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यो को लेकर सिटीजन फीडबैक लिया जा रहा है। वहीं इंटरनेट मीडिया पर नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी एवं शहरवासी कितने एक्टिव हैं, इसे भी देखा जा रहा है। शहरवासियों द्वारा स्वच्छता के कार्यो को लेकर किए जा रहे ट्विट, इंस्ट्राग्राम पर लाइक एवं अपलोड करने सहित फेसबुक पर लाइक और कमेंट पर निगाह रखी जा रही है। जिस नगर निगम एवं नगर पालिका से जितने लोगों ने नगर निगम के कार्यो को लेकर इंटरनेट मीडिया पर कमेंट, लाइक एवं फोटो अपलोड किए हैं उसके हिसाब से उसका स्थान शहरी मंत्रालय द्वारा निर्धारित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *