LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

हनुमान जयंती के मौके पर भक्ति में लीन कमलनाथ, दिग्विजय सिंह गदा लेकर चलें-भाजपा बोली

भोपाल. आज हनुमान जयंती के मौके पर कांग्रेस हनुमान जी की भक्ति के रंग में रंगी दिखाई दे रही है। कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ आज (शनिवार) गदा यात्रा का आयोजन कर रहे हैं। जिसे लेकर राज्य में सियासत शुरू हो गयी है। बीजेपी ने कांग्रेस के अनुमान प्रेम को फर्जी बता दिया है और इसे चुनाव में लाभ लेने की कोशिश से जोड़ दिया है। वहीं, कांग्रेस ने भी भारतीय जनता पार्टी पर तगड़ा पलटवार किया है।
भाजपा ने बताया फर्जी हिन्दू
हनुमान जयंती पर कांग्रेस द्वारा सुन्दरकाण्ड और हनुमान चालीसा का पाठ करने पर भाजपा ने तंज कसते हुए कांग्रेसियों को फर्जी हिन्दू बता दिया है। भाजपा ने कहा है कि यह सिर्फ कांग्रेस का राजनीतिक एजेंडा है। भाजपा प्रवक्ता ने तंज कसते हुए कहा है कि कमलनाथ अपनी गदा यात्रा में दिग्विजय सिंह को भी शामिल करें और दिग्विजय सिंह सबसे आगे गदा लेकर चलें और पीछे-पीछे कांग्रेसी चलें। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि चुनाव आते ही कांग्रेस को हनुमान जी की याद आती है।
छिन्दवाड़ा में हनुमान मंदिर पहुंचे कमलनाथ
वहीं, हनुमान जयन्ती के अवसर पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध सिद्ध सिमरिया हनुमान मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना की। कांग्रेस इन दिनों सॉफ्ट हिन्दुत्व की राह पर चलती दिखाई दे रही है। नवरात्रि के बीच भी पार्टी की ओर से पार्टी कार्यकर्त्ताओं और नेताओं को रामलीला सुन्दरकांड का आयोजन करने के निर्देश दे गये थे। अब हनुमान जयन्ती के आयोजन को भी उसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *