पटना में LIVE एनकाउंटर खत्म-4 बदमाश गिरफ्तार, पुलिस पर किये 5 फायर
पटना. बिहार की राजधानी पटना ने कंकड़बाक थाना इलाके के रामलखन पथ में हुए जमीन विवाद को लेकर फायरिंग की घटना के बाद पटना पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह मामला गंभीर जमीनी विवाद का है। जिसमें अपराधियों ने लगभग 5 राउंड फायर किये है। फायरिंग के बाद अपराधी पास के ही एक घर में जाकर छिप गये थे। जिससे स्थानीय लोगों के बीच हड़कंप मच गया था।
घटना की जानकारी मिलते ही पटना के सीनियर पुलिस अधिकारी (एसएसपी) अवकाश कुमार के नेतृत्व में एक स्पेशनल टास्क फोर्स(एसटीएफ) घटनास्थल के लिये रवाना कीय। 4 थानों की पुलिस बल और बड़े अधिकारी भी जल्द घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने पूरे इलाके को घेर लिया। पुलिस ने अपराधियों को घेराबंदी कर आत्मसमर्पण के लिये कहा था।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया था। एसएसपी अवकाश कुमार ने कहा है कि पुलिस ने कुशल रणनीति अपनाकर अपराधियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि कोई भी आरोपी कानून से नहीं बच सकता और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिये कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जायेगी। पटना पुलिस ने बताया था कि गोलीबारी के बाद जब पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तो वह पास के घर में घुस गये और फिर 4 थानों की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घर को चारो तरफ से घेर लिया। इस बीच एसटीएफ भी घटनास्थल पर पहुंची और अपराधियों को दबोचने के लिये हर गली की नाकेबंदी कर दी है।
पटना एसएसपी ने बताया कि अपराधियों की ओर से लगभग 5 राउंड फायर किये गये तो इसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया। एसएसपी ने बताया कि यह एसटीएफ की बड़ी कामयाबी है।

