नौसेना का सूरत युद्धपोत गुजरात के हजीरा पोर्ट पर तैनात,जंगी जहाज अलर्ट पर
नई दिल्ली. नेवी का जंगी जहाज आईएनएस सूरत गुरूवार को पहली बार सूरत पहुंचा। इसे गुजरात के हजीरा पोर्ट पर तैनात किया गया है। यहां नेताओं और नेवी अफसरों ने इसका स्वागत किया। जानकारी के अनुसार इंडियन नेवी ने अपने सभी वॉरशिप को अलर्ट पर रखा है। पिछले दिनों अरब सागर में एंटी शिप और एंटी एयरक्राफ्ट फायरिंग की प्रैक्टिस की गई। गुजरात के नजदीक कोस्ट गार्ड की भी तैनाती की गई है। उधर पाकिस्तान ने इंटरनेशनल बॉर्डर पर चौकियों पर अपने झंडे फिर लगा दिए है। एक दिन पहले पाकिस्तान ने चौकियों पर से झंडे हा दिए थे। इस बीच पाकिस्तान ने अमेरिका से मदद मांगी है।

