LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

नायाब तहसीलदार ने दफ्तर में घुसकर पत्नी से मारपीट, पत्नी ने दर्ज कराई एफआईआर

ग्वालियर. दहेज के लिये पत्नी को पीट-पीट कर घर से निकालने वाले नायब तहसीलदार ने पत्नी के दफ्तर में घुसकर उसके साथ मारपीट की और गोला का मंदिर थाना पुलिस ने उस पर मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है। नायब तहसीलदार की पत्नी महिला बाल विकास विभाग बतौर पर्यवेक्षक पदस्थ है।
थाना गोला का मंदिर टीआई विनय शर्मा ने कहा है कि सबलगढ़ में पदस्थ नायब तहसीलदार प्रदीप केन थाटीपुर स्थित सुरेशनगर में निवास करता है। उसकी पत्नी महिला बाल विकास विभाग में हैं। उसने पत्नी को दहेज के लिये पीट-पीट करघर से भगा दिया था। इस मामले में थाटीपुर थाने में उसकी पत्नी ने दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था।
नायब तहसीलदार शराब का नशा भी करता है। शुक्रवार को उसकी पत्नी अपने दफ्तर में काम कर रही थी। इसी बीच वह यहां आ गया और उसने पत्नी से अभद्रता शुरू कर दी और उस पर केस वापिस लेने के लिये दबाव बनाया। जब पत्नी ने मना किया तो उसने मारपीट कर दी। दफ्तर के अन्दर घुसकर उसने जमक र हंगामा किया।
यहां उपस्थित स्टाफ ने हस्तक्षेप कर महिला को बचाया और इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। इस संबंध में नायाब तहसीलदार प्रदीप केन का कहना है कि मेरे 2 बच्चे हैं, जिनसे पत्नी मुझे मिलने नहीं दे रही है। बच्चों से मिलने जाने पर वह मुझ पर झूठा केस दर्ज करा देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *